Blind Love_A Painful Love Story
Never Trust On Someone Blindly
यह एक मिडिल क्लास लड़की की कहानी है जो अपने कमरे मे खिड़की के पास बैठ कर यह सोच रही थी की मिडिल क्लास लड़की के लिए कभी भी राजकुमार सफेद घोड़े में चढ़कर नहीं आता है, वो तो बस यूँ हीं गलियों में मिल जाता है। वो एक अनाथ लड़की थी, उसके माँ बाप उसे अनाथालय में छोड़ कर चले गए थे वो अनाथलय मे ही पली-बढ़ी थी। 10 वीं की पढ़ाई के बाद वो पार्ट टाइम जॉब भी करने लगी। पढ़ाई में वो ठीक थी. तन्हाई और दर्द ही जीवन में आए थे। वैसे तो कई क्लासमेट थे उसके पर शायद उस के दर्द को उससे अच्छा कोई नही समज सकता था। जिस लड़की की न माँ हो, न बाप हो, न कोई बहन और न कोई भाई उसके लिए जिंदगी एक सजा से कम नहीं होती है। न तो रोने के लिए कोई कंधा, न परेशानी हल करने लिए किसी का साथ…. उलझकर रह गई थी वो वेचारी अपनी बेकार सी जिंदगी में। न उसे किसी से प्यार था, और न ही किसी का इंतजार था। लेकिन वक्त को कुछ और हीं मंजूर था. वो 18 साल की हो चुकी थी। आगे की पढ़ाई करने उसे दूसरे शहर में जाना पड़ा और साथ हीं मैं पार्ट टाइम जॉब भी करने लगी।
सप्ताह के छः दिन क्लासेस और ऑफिस में बीत जाते थे उसके और Sunday थोड़ा आराम करके खत्म हो जाता था। खुद के लिए तो समय हीं नहीं मिलता था उसे। कुछ पैसे सेविंग्स में चले जाते थे और बाकि के पैसे जरूरत के सामान खरीदने और कमरे का किराया देने में खत्म हो जाते थे। तभी एक दिन उसकी जिंदगी ने एक नई मोड़ ली। उसके घर के बगल में रहने एक नया लड़का आया। वैसे तो उसने पहले उसे नोटिस नहीं किया। लेकिन धीरे-धीरे वो उसे नोटिस करने लगी। वो घर से बाहर जाते वक्त और वापस घर आते समय अक्सर छत पर टहलता हुआ मिल जाता था।
उस दिन उन्होंने एक-दूसरे से पहली बार बात की। धीरे-धीरे बाते शुरू हो गई। लड़के ने बड़ी हीं चालाकी से उससे उसका फ़ोन नम्बर माँगा। और फिर उससे बात करने की परमिशन मांगी। अब वो दोनों अक्सर रात-रात भर बातें करने लगे। वो पढ़ाई में भी उसकी मदद करने लगा। जब लड़की ने पहली बार उसे I Love You कहा, तो उसका चेहरा देखने लायक था. शायद वह नर्वस भी था और खुश भी। उसने उसे महंगे गिफ्ट लाकर दिए.
उन दोनों ने साथ-साथ जीने-मरने की कसमें खाई। वो बहुत खुश थी कि उसकी तन्हाई को दूर करने वाला और उसका ख्याल रखने वाला कोई उसे मिल गया था। वो सपनों की दुनिया में रहने लगी और अपने आने वाले सुनहरे कल के सपने बुनने लगी। वक्त बीतने लगा, देखते-देखते 3 महीने गुजर गए, अब लड़के ने बाइक ले ली। वो दोनों बाइक पर घूमने जाने लगे। पर कहते हैं न कि प्यार अंधा होता है, उसके प्यार में वो अंधी हो गई थी। लडके ने उसे पहली बार किस किया। वो बहुत खुश हुई। एक दिन वो उसे बाइक में बैठाकर शहर से दूर ले गया। वो उसे जबरदस्ती एक होटल में ले गया।
और फिर उस दिन कुछ ऐसा हुआ उसके साथ जिस से उसका प्यार पर से भरोसा उठ गया । और उसे यह भी सिखा दिया, कि एक माँ अपनी बेटी को इस दुनिया में जीने के लिए वो सारी बातें सिखाती है…..जो लड़की के लिए जरूरी होती है। उस समय उसे माँ-बाप की कमी बहुत महसूस हुई। उस बेवफा लड़के ने उसका बलात्कार किया और फिर अपने दोस्तों के सामने उसे परोस दिया। कुछ घंटों मे उसका जीवन बर्बाद हो गया। उन सबने अपने हवस की प्यास बुझाई और वो बेबस बनकर सब कुछ सहती रही।
उसका सब कुछ लूट चुका था, और उसको जीने की कोई इच्छा नहीं रही थी। वो उसे बाइक पे बैठा कर घर की ओर बढ़ रहा था। उसे कुछ समझ में ये नहीं आ रहा था कि अब वो क्या करे। जब बाइक पुल के ऊपर से गुजर रही थी, तभी उसे ख्याल आया कि क्यों न मैं नदी में कूद जाऊँ। नदी वैसे भी पानी से लबालब भरी हुई थी। शायद मौत उसे बुला रही थी…. और वो भी मौत के आगोश में जाने के लिए बेताब थी। उसने लड़के को बाइक थोड़ा धीरे चलाने को कहा, और बाइक के धीमे होते हीं वो नदी में कूद गई। कुछ मिनटों के संघर्ष के बाद उसे इस जिंदगी से छुटकारा मिल हीं गया।
शायद उसे अंधा प्रेम नहीं करना चाहिए था, और उसमे इतनी ताकत होनी चाहिए थी कि वो उन दरिंदों से खुद की इज्जत बचा पाती. काश उसकी भी कोई माँ होती, जो उसे जिंदगी के कदम-कदम पर उसका साथ देती। शायद परिवार का साथ मिलता तो वो कोई गलत कदम नहीं उठाती। किसी का सच्चा साथ उसे मिलता, तो वो आज जिंदा होती. या फिर गलती इस समाज की है, जिसने स्त्री को इतना कमजोर बना दिया है कि वो किसी से अपनी रक्षा भी नहीं कर सकती।
Blind Love_A Painful Love Story
Comments