07 प्राकृतिक आश्चर्य (Natural Wonders) जो शायद ही आपको पता हो
दोस्तों मोरक्को के कई हिस्से सूखे रहते है जहाँ जीव-जंतुओं को अक्सर खाने के कमी से जूझना पड़ता है। ऐसे में वहाँ की बकरियां ने एक अनूठी आदत खुद में पैदा कर ली है। वे भूख मिटाने के लिए ऑर्गन के पेड़ों पर ऊँचे लगने वाले फलो को खाने के लिए उन पर चढ़ जाती है। बेशक स्थानीय लोगों के लिए एक आम दृश्य हो लेकिन पयर्टकों के लिए यह एक अदभुत तथा आश्चर्य दृश्य बन जाता है। दोस्तों इन्हें देख कर ऐसा लगता है कि जैसे किसी ने उन्हें उठा कर इन पेड़ों पर खड़ा कर दिया हो। Natural Wonders
1. समुद्र में अदभुत रोशनी
मालदीव तथा पुएर्तो रीको जैसे विश्व के कुछ स्थानों के समुद्र में चमचमाते प्लेकटन जिन्हें छोटे जिव कहा जाता है। एक अदभुत नजारा पेश करते है। रात के वक्त ये प्लेकटन समुद्र रोशनी का स्त्रोत बन जाते है।
2. बहुरंगी लाइट शो
प्रकति के सर्वाधिक आश्रर्यजनक नजारो में से एक है। नार्दर्न लाइट्स ये रंग-बिरंगे रोशनियां सूर्य से निकलने वाले इलैविट्रकली चार्ज्ड तत्वों के अलग-अलग की गैसों के संपर्क में आने से पैदा होती है और एक बहुरंगीय लाइट शो पेश करती है। कनाडा, अलास्क,आइसलैड तथा उतरी स्केडिनेविया में सितंबर से अप्रैल की शुरुआत तक ये अदभुत रोशनियां दिखाई देती है।
3. गुलाबी झील
आस्ट्रेलिया के रिचेरचा द्विपसमूह स्थित हिलियर झील गुलाबी रंग वाली दुनिया की एकमात्र झील नही है। लेकिन इस की खास बात है कि इसका रंग साल भर गुलाबी रहता है। जबकि अन्य झीलों के रंग अलग-अलग मौसम तथा तापमान के अनुसार बदल जाते है। इस झील के पानी का रंग गुलाबी होने का कारण आज पता नही चल सका है।
हाँलाकि, कुछ विशेषज्ञों का मनना है, कि इसकी वजह इसके पानी में गुलाबी रंग के बेक्टीरिया की मौजूदगी है। जो इसके अत्यधिक खारे पानी के संपर्क में आने की वजह से इसे गुलाबी रंगत देते है। Natural Wonders
4. अदभुत परछाई
अमेरिका के उत्तरी केरोलिना में स्थित केशियर एक छोटा सा कस्बा है। अक्टूबर से नवम्बर तथा फरवरी से मार्च के दौरान रोज साढ़े पांच बजे आधे घटे के लिए यहाँ के जंगलो पर एक विशालकाय भालू जैसी परछाई का आश्र्चर्यजनक नजारा देखने को मिलता हैं।
5. अदभुत झील
ऑस्ट्रिया के होचश्बाव पर्वतों की तलहटी में स्थित ग्रनेर सी पहली नजर में एक आम सी झील प्रतीत होती है। परंतु इसकी खास बात है कि सर्दियों के मौसम में तो यह 3 से 6 फुट गहरी ही होती है। जो चारो ओर पार्कलैड़ से घिरी होती है परंतु गर्मियों आते ही पहाड़ो से बर्फ पिघलने कीवजह से इसकी गहराई 40 फुट तक हो जाती है, और आसपास स्थित सारा पार्कलैड़ इसमें पूरी तरह डूब जाता है।
6. रंग बिरंगी नदी
दोस्तों कोलंबिया के सेरानिया देला माकारेनिया नेशनल पार्क में बहने वाली कानो क्रिस्टेल्स नदी के पानी में एक पौधा माकरेनिया कलैवियर पाया जाता है। जो विभिन्न मौसमो में लाल,नीला ,संतरी, तथा हरा रंग पैदा करता है। जून से दिसम्बर के दौरान तो यह नदी इंद्रधनुषी रंगों से रंगी प्रतीत होती है। Natural Wonders
7. केकड़े ही केकड़े
ऑस्टेलिया के क्रिसमस आइलेंड पर रहने वाले रैंड लैड़ केकड़े अधिकतर वक् जंगलो में गुजारते है लेकिन हर वर्ष नवम्बर के महीने में इनमे से करीब एक करोड़ 20 लाख केकड़े सड़को को पार करते हुए हिन्द महासागर की ओर बढ़ते है जहाँ ज्वारभाटे के दौरान वे अंडे देते है।
दोस्तों आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो Please Likes, Comments और Share जरूर करें।
Comments